Google Analytics —— Meta Pixel

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी

Mukesh Ambani Richest Indian: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ टॉप पर हैं। इस लिस्ट में गौतम अडाणी फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अभी उनकी वेल्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडाणी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग है।

यह भी पढ़ें:- इजराइल ने हमास के 200 ठिकानों पर बोला हमला, 2100 से ज्यादा लोगों की मौत

वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने 2.78 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा है। जबकि HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर हैं। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर और लीडर दिलीप संघवी 1.64 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ छठे नंबर पर रहे। टॉप-10 की लिस्ट में एलएन मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं। लिस्ट में टोटल 259 बिलेनियर हैं। इनकी संख्या पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। (Mukesh Ambani Richest Indian)

इधर, जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (20) लिस्ट में सबसे कम उम्र के बिलेनियर हैं। हुरुन लिस्ट के लॉन्च के बाद पहली बार इस लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ बढ़कर 109 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ये सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब की कंबाइन्ड GDP से ज्यादा है। लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ में 8.5% की बढ़ोतरी हुई है। जबकि एवरेज वेल्थ में 9.3% की कमी आई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में लगभग 1,054 इंडिविजुअल्स की वेल्थ में बढ़ोतरी देखी गई या सेम रही। इनमें से 278 नए चेहरे हैं, जबकि 264 की वेल्थ में गिरावट देखी गई और 55 लोग लिस्ट से बाहर हो गए। बता दें कि गौतम अडाणी एक वक्त में दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बन गए थे, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद उन्हें लगातार नुकसान झेलना पड़ा। (Mukesh Ambani Richest Indian)

Back to top button
error: Content is protected !!