Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकामः पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने किया IED बरामद

Security Forces Defuse IED : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन बचे हैं, चुनाव के तारीख की भी घोषणा की जा चुकी है। प्रदेश में 2 चरणों मे मतदान होने है, पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया है। बता दें, पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है, इसके साथ ही जवानों ने मौके पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, कल CEC की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

(Security Forces Defuse IED) जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था, लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं, मौके पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं, SP किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि है।

Back to top button
error: Content is protected !!