Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने रामलीला मैदान में किया रावण दहन, लोगों से 10 संकल्प लेने की अपील

PM Modi on Dussehra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के अवसर पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में ‘रावण दहन’ किया। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है। 

यह भी पढ़ें:- समलैंगिक विवाह पर CJI बोले- अपने फैसले पर अब भी कायम हूं, फैसला अंतरात्मा की आवाज

PM मोदी ने कहा कि इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं। भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी। (PM Modi on Dussehra)

PM मोदी ने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि रावण का धहन सिर्फ पुतले का धहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। ये दहन हो उन शक्तियों का जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती हैं। ये दहन हो उन विचारों का जिनमें भारत का विकास नहीं स्वार्थ की सिद्धि निहित है। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और INS Vikrant और तेजस का निर्माण भी जानते हैं। हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र को भी जी करके दिखाते हैं। (PM Modi on Dussehra)

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए। हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए। हमें भगवान राम के विचारों का भारत बनाना है। विकसित भारत, जो आत्मनिर्भर हो। विकसित भारत, जो विश्व शांति का संदेश दे। विकसित भारत, जहां सबको अपने सपने पूरे करने का समान अधिकार हो। विकसित भारत, जहां लोगों को समृद्धि और संतुष्टि का एहसास हो। जल संरक्षण, डिजिटल लेन देन, स्वच्छता का मिशन, वोकल फॉर लोकल, क्वालिटी प्रोडक्ट, Travel In India First, नेचुरल फॉर्मिंग, श्री अन्न, फिटनेस को प्राथमिकता समेत 10 संकल्प लेने की अपील। (PM Modi on Dussehra)

Back to top button
error: Content is protected !!