Google Analytics —— Meta Pixel

असम के CM हिमंता और प्रियंका गांधी को नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Himanta Priyanka Notice: भारतीय चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों नेताओं को सोमवार शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। कांग्रेस ने हिमंता सरमा के खिलाफ आयोग से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि सरमा ने 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनाव प्रचार भाषण में छत्तीसगढ़ के एकमात्र मुस्लिम मंत्री मोहम्मद अकबर पर कंट्रोवर्शियल कटाक्ष किया था। वहीं प्रियंका के खिलाफ भाजपा ने PM मोदी की मंदिर यात्रा से संबंधित उनकी लिफाफे वाली टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें:- इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या, बांग्लादेश से मैच के दौरान हुए थे चोटिल

भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं। (Himanta Priyanka Notice)

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री ने 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में अपने भाषण के दौरान अकबर पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर अकबर को नहीं हटाया गया तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि एक अकबर कहीं आता है तो 100 अकबर बुलाता है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके उसे विदा करो, अन्यथा माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी। वहीं 26 अक्टूबर को महासमुंद दौरे के दौरान असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा और उन पर सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए प्रदेश में मतांतरण का बड़ा बाजार खोलने का आरोप लगाया। (Himanta Priyanka Notice)

Back to top button
error: Content is protected !!