Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति ने ओडिशा के राज्यपाल का किया सम्मान

Sahu Samaj Rajim: साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का सम्मान किया गया।  शुक्रवार को नगर के साहू छात्रावास में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर और पूर्वजों का पुण्य प्रताप है,कि मजदुर का पुत्र महामहिम की कुर्सी पर विराजमान हैं। ये हमारे लोकतंत्र की खुबसूरती है, कि उड़ीसा के सामान्य परिवार की महिला देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं। इन्होंने आगे कहा कि कलयुग में शक्ति की पूजा होती है। संगठन में ही शक्ति है। इसे संजोकर रखने की जरूरत है। इसलिए समाज को शक्तिशाली बनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:- किसान का विकास मोदी को दिखता नहीं, सिर्फ अडानी का विकास दिखता है : CM बघेल

उन्होंने कहा कि मैं माता राजिम से आशीर्वाद लेने आया हूं। माता की भक्ति में इतनी शक्ति थी, कि भगवान विष्णु प्रकट हो गए थे। इन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों से कहा कि श्री जगन्नाथ भगवान का दर्शन करने आएंगे,तो मुझे आप लोगों की सेवा का अवसर मिलेगा। प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी की ताकत के रूप में रघुवर दास राज्यपाल के पद पर आज हमारे बीच उपस्थित है। रघुवरदास जी राजनांदगांव जिले के ग्राम बोईरडिह निवासी थे। इनके पिताजी मजदूरी करने झारखंड प्रांत के जमशेदपुर चले गए। और आज महामहिम है। इससे छ.ग. साहू समाज के लोग आनंदित और गौरवान्वित है। (Sahu Samaj Rajim)

अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पुरेंद्रमोदी ने कहा कि देश में अनेक धर्म,जाति,बोली के लोग हैं, फिर भी एक है,हमारा देश श्रेष्ठ है। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अभिनंदन पत्र का वाचन कर राज्यपाल को सौंपे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर माता राजिम के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं आरती कर किया गया। राष्ट्रगान और अपरा पैरी की धार गाये गये। इस अवसर पर भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पांच फीट लंबा गजमाला, साफा और काष्ठ से निर्मित बैलगाड़ी भेंट किया। (Sahu Samaj Rajim)

इस अवसर पर दीपक ताराचंद साहू जिला साहू सिंह की महासमुंद के अध्यक्ष धरम राम साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू,संजय प्रकाश चौधरी, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के डायरेक्टर दीनानाथ साहू, समिति के उपाध्यक्ष नुतन साहू,मिंजुन साहू,बोधन साहू,उमासाहू, भोले साहू,बंधू साहू,राजू साहू, ठाकुर राम साहू, गोपाल,कोमन, मिस्री लाल, चोवाराम, प्रकाश साहू,जागेश्वर साहू,हिरामणि, नीलेशवरी,भारती साहू, कुंजबिहारी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। (Sahu Samaj Rajim)

Back to top button
error: Content is protected !!