Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डोंगरगढ़, मां बम्‍लेश्‍वरी के किए दर्शन

PM Modi Dongargarh Tour:  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे। जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरी पहुंकर पीएम मोदी ने जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए। इसके बाद प्रधानमंत्री डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने माता बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन कर पूजन-अर्चन की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया। मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंच मार्ग को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। मंदिर क्षेत्र की दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। वहीं सुरक्षा कारणों से मंदिर क्षेत्र में मीडिया का प्रवेश निषेध किया गया। मां बम्लेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी, ट्रस्टी को छोड़ अन्य कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। (PM Modi Dongargarh Tour)

यह भी पढ़ें:- Earthquake Hits Nepal : फिर आया भूकंप, दूसरी बार नेपाल से अफगानिस्तान तक हिली धरती

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया था। बतादें कि प्रधानमंत्री चार दिनों में चौथी बार छत्‍तीसगढ़ पहुंचे।

हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपैड पर लैंड करेंगे। वहां से चंद्रगिरी तक वे विशेष कार से जाएंगे और आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही कुछ देर तक आचार्य से चर्चा भी करेंगे।

बता दें कि आचार्य विद्यासागर चंद्रगिरी में चातुर्मास कर रहे हैं और देशभर में पैदल विहार करते हैं। वे जुलाई में अमरकंटक से डोंगरगढ़ पहुंचे थे और चातुर्मास चंद्रगिरी में करने का फैसला लिया। आचार्य विद्यासागर 77 साल की उम्र में भी पैदल विहार करते हैं। संत जीवन के 50 साल पूरे होने पर संयम स्वर्ण महोत्सव डोंगरगढ़ में ही मनाया गया था। इसके बाद आचार्य देश के अन्य जैन तीर्थ क्षेत्रों में विहार कर फिर से डोंगरगढ़ पहुंचे। चंद्रगिरी तीर्थ परिसर में करीब 100 करोड़ की लागत से पहाड़ के ऊपर विशालकाय मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। (PM Modi Dongargarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!