Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता, थाने में जमकर काटा बवाल

रायपुर : राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटा इलाके की बस्ती में चुनाव प्रचार थमने के बाद भी प्रचार को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया। इतना ही नहीं नेताओं के पोस्टर भी फाड़े गए। उक्त मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। अपनी शिकायतें लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने पहुंचे यहां भी भिड़ गए।

यह भी पढ़ें:- फिर से भूपेश बघेल ही करेंगे कर्जमाफी पर हस्ताक्षर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

बता दें कि थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे। ये विवाद कोटा के टीचर कालोनी से शुरू हुआ था। वहीं यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आजाद चौक थाना इलाके के CSP मयंक गुर्जर ने बताया कि भवानी नगर एरिया में विवाद होने और पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें:- भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में बने कई रिकॉर्ड्स, PM मोदी ने शानदार जीत पर दी बधाई

मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है। इस मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!