Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने जारी किया प्रदेश सचिव समेत 5 को नोटिस, चुनाव में किया था ये काम

Chhattisgarh Pradesh Congress : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सचिव सहित 5 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्या पुष्प पाटले, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर गभले, दुर्गेश जायसवाल और गीतांजलि पटेल को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका से रायपुर आकर युवा मतदाता अभिषेक वर्मा ने किया मतदान, क्या आपने निभाई अपनी भूमिका ?

इन नेताओं पर विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की बात सामने आई है। जिसकी शिकायत भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से की थी। सभी मामलों को सुनते हुए इन नेताओं से जवाब मांगा गया है। (Chhattisgarh Pradesh Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!