Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात जारी, खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण की ली जान

Elephant Attack in Balrampur: छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात जारी है। इस बीच बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में दल से बिछड़े दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये 24 घंटे के अंदर हाथी के हमले से मौत की दूसरी घटना है। वहीं हफ्तेभर के अंदर शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र में मौत की तीसरी घटना है। दरअसल, ग्रामीण खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सुबह गांव पहुंची और मृतक के परिजन को तत्कालीन सहायता राशि दी।  

बता दें कि जिले के अलग-अलग इलाकों में 30 से 35 हाथी मौजूद है, जो लगातार लोगों के घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिले में लगातार हाथियों के हमले से हो रही जनहानि को रोकने वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हाथियों की सही तरीके से निगरानी नहीं होने समेत ग्रामीणों को सतर्क नहीं करने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को भी दल से बिछड़े एक हाथी ने दोहना ग्राम पंचायत के आश्रित गांव पतराटोली में एक महिला को मार दिया था। हाथियों ने उसके शव के दो टुकड़े कर दिए थे। (Elephant Attack in Balrampur)

2 दिन के भीतर हाथियों के कारण जनहानि की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग हाथियों की सही तरीके से निगरानी नहीं कर रहा है। हाथियों की सतत निगरानी कर उनके विचरण क्षेत्र में ग्रामीणों को सतर्क करने से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है, लेकिन गांव वालों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि हाथी किस ओर विचरण कर रहे हैं। हाथियों से आमना-सामना होने के कारण जनहानि की घटनाएं हो रही है। इसी वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक हफ्ते में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। (Elephant Attack in Balrampur)

Back to top button
error: Content is protected !!