Google Analytics —— Meta Pixel

भारत दौरे पर केन्या के प्रेसिडेंट, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Kenya President in India: केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो भारत के तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जिनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति भवन में केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत और केन्या बहुत अच्छे दोस्त हैं। केन्या की आजादी से पहले से हमारे बीच विभिन्न स्तरों पर राजनयिक संबंध थे। मैं राष्ट्रपति महोदया और अपने अच्छे मित्र प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर भारत आया हूं और मेरी अपेक्षा है कि हमें केन्या और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है। हम देख रहे हैं कि हम ग्रामीण विकास और विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में साझेदारी कैसे बना सकते हैं और काफी चीजों पर हम चर्चा करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!