Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM नरेंद्र मोदी !, प्रदेशवासियों से किया था वादा

PM on Chhattisgarh Swearing: छत्तीसगढ़ में एक या दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल उन्हें शपथ दिलाएंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपेंगे। वहीं CM के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, BJP ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जो मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत संगठन के कई बड़े नेता पहुंच सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कल होगी BJP विधायक दल की बैठक, तीनों ऑब्जर्वर आएंगे रायपुर

बता दें कि तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसलिए इसकी तारीख को लेकर चर्चा की जा रही है, क्योंकि तीनों ही जगह बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी मुहर लग जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के नाम का ऐलान किया गया है। तीनों ऑब्जर्वर कल रायपुर पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि तीनों पर्यवेक्षक राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से फाइनल नाम लेकर आएंगे। (PM on Chhattisgarh Swearing)

रायपुर में विधायकों से रायशुमारी करेंगे और नाम का ऐलान कर देंगे। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान रविवार या सोमवार को हो सकता है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का दौरा तय होने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के लिए 3 से 4 नाम चल रहे हैं। लिहाजा पर्यवेक्षक विधायकों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते हैं। इसके अलावा हाईकमान से अगर कोई नाम तय किया गया होगा तो पर्यवेक्षक उस नाम को भी विधायक दल में रख सकते हैं। पर्यवेक्षक बताएंगे कि राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने किसे मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रविवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बीजेपी विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना भेज दी गई है। (PM on Chhattisgarh Swearing)

Back to top button
error: Content is protected !!