कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, 7 महिला मजदूरों की मौत

Pune Fire News: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हुआ है, जहां पिंपरी चिंचवड में कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 7 महिला मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पिंपरी चिंचवड के वाईसीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आग इतनी भीषण थी कि मजदूरों को भागने का मौका तक नहीं मिला। वहीं आग बुझाने में दमकल की 6 गाड़ियां लगानी पड़ी, जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। ये फैक्ट्री देहुरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
यह भी पढ़ें:- मातम में बदली शादी की खुशी, हल्दी रस्म के दौरान दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत
फैक्ट्री में बर्थडे पार्टी की फायर कैंडल बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस के ही चलाई जा रही थी। आग से मोमबत्ती फैक्ट्री जलकर खाक हो चुकी है। वहीं पिंपरी चिंचवड़ के तलवड़े में स्पार्कल मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, उत्तरप्रदेश के मऊ में दूल्हे की हल्दी की रस्म के दौरान घर के बगल में बन रहे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबने से 5 महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। (Pune Fire News)
VIDEO | A fire broke out in a factory near Talwade industrial area in Pimpri Chinchwad near Pune earlier today. Several workers were feared trapped in the incident. More details are awaited. pic.twitter.com/d5pr0VNqgb
— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2023
वहीं हादसे में 19 महिलाएं, दो युवतियां और एक बच्चा घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल और आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। JCB के जरिए मलबा हटाकर घायलों और मृतकों का रेस्क्यू किया गया। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे के पास की है, जहां मदापुर समसपुर स्थित एक शख्स के निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाएं शादी कार्यक्रम की हल्दी रस्म के लिए इकट्ठा हुई थीं। बताया जा रहा है कि मदापुर समसपुर स्थित असकरी मेमोरियल स्कूल के पास एक दीवार बनी थी। दीवार करीब 10 फीट ऊंची, 15 फीट लंबी थी। यहां स्थानीय निवासी राधेश्याम बृजेश कुमार गुप्ता के बेटे बालेंदु गुप्ता की शनिवार को बलिया जनपद में बारात जानी है। उनके घर पर दूल्हे को हल्दी लगाने की रस्म चल रही थी। तभी बगल में खड़ी दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई। (Pune Fire News)
Major fire incident in Talawade PCMC, around six feared dead and seven seriously injured.
My sources, on the spot shared it was a small candle making company where explosives were housed, which caught fire.#PCMC #Pune #Fire #Talawade @maheshklandge pic.twitter.com/fN1NDf4i87— Hayat (Nozia) Sayyed (@NoziaSayyed) December 8, 2023



