Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा ज़िले में दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक पामगढ से अकलतरा की ओर जा रही कार को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 300 करोड़, BJP ने चौतरफा घेरा

मामला पकरिया-झूलन गांव का है, जहां दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगां की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की आग भी लगी थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया।

देखें दर्दनाक वीडियो

Back to top button
error: Content is protected !!