Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम बनते ही विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, कहा – 25 दिसंबर को मिलेगा बकाया धान का बोनस

रायपुर। सीएम बनते ही विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पर अमल करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 25 दिसंबर को किसानों के खाते में बकाया धान के बोनस की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

विष्णुदेव साय ने कहा, “मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।

राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. साय बीजेपी कार्यालय से राजभवन जाएंगे। बता दें कि भाजपा कार्यालय में सीएम का काफिला पहुंच चुका है। यहां से विष्णुदेव साय कुछ ही देर में राजभवन जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!