Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में साफ हुई सरकार की तस्वीर, अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम की कमान!

Chhattisgarh Breaking : राजधानी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को सीएम चुन लिया गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में के तत्काल बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सीएम के चुनाव के बाद अब सीएम पद के छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा में कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को बड़ी मार्जिन से हराकर विधायक बने युवा भाजपा नेता विजय शर्मा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं खबरें यह भी आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। (Chhattisgarh Breaking)

यह भी पढ़े :- किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम बनते ही विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, कहा – 25 दिसंबर को मिलेगा बकाया धान का बोनस

सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अपनी सरकार के जरिए पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा. आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला कार्य होगा। (Chhattisgarh Breaking)

Back to top button
error: Content is protected !!