राज्यपाल ने नए CM विष्णुदेव साय को कैबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित, 13 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

Chhattisgarh New CM Swearing: छत्तीसगढ़ में नए CM का इंतजार खत्म हो गया है। पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष और कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय नए मुख्यमंत्री होंगे। रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को होगा। इसमें PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य राष्ट्रीय नेता आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में साफ हुई सरकार की तस्वीर, अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम की कमान!

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नवनिर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय को चुने जाने के संबंध में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र सौंपा। साथ ही नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया। राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर समेत नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। (Chhattisgarh New CM Swearing)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी CM होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नेता पहली बार विधायक बने हैं। विजय शर्मा जहां पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं। वहीं अरुण साव सांसद रह चुके हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत-प्रतिशत काम करूंगा। इसके बाद उन्होंने 2 बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा। 25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। (Chhattisgarh New CM Swearing)

Related Articles

Back to top button