Google Analytics —— Meta Pixel

विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी

Chhattisgarh New CM Oath Ceremony : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से सभी नेताओं का स्वागत किया।

इसके बाद सभी शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हुए। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रायपुर पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। (Chhattisgarh New CM Oath Ceremony )

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े :- नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

देखें LIVE

 

Back to top button
error: Content is protected !!