नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

IED Blast in Narayanpur: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट किया है, जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक माइंस में जगह-जगह नक्सलियों ने IED लगाने की चेतावनी दी थी। इससे पहले IED ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। शहीद जवान कमलेश साहू जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। बस्तर IG पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदाई खदान में करीब 11 बजे नक्सलियों ने IED विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों की ओर से भी फायरिंग की गई। (IED Blast in Narayanpur)

नक्सलियों के हमले में CAF 9वीं वाहिनी का जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं। दरअसल, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कोर इलाके सालातोंग गांव में नया कैंप खोला है। इसी जगह सर्चिंग के दौरान मंगलवार को एक और बम फटा। 3 दिन में अलग-अलग हुए IED ब्लास्ट में कुल 6 जवान घायल हुए हैं। जबकि एक जवान शहीद हुआ है। (IED Blast in Narayanpur)

पिछले 2-3 दिन से जवान इसी इलाके में मौजूद हैं। चिंतलनार-किस्टाराम मार्ग पर पिछले कुछ महीनों में तोंडामरका, डुब्बामरका और अन्य कई जगहों पर कैंप स्थापित हुए हैं। CRPF और सुकमा पुलिस की संयुक्त पार्टी को एक ओर नक्सलगढ़ सालातोंग में बिठाकर उस इलाके को कैप्चर किया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इस इलाके की लगातार सर्चिंग की जा रही है। नक्सलियों ने सैकड़ों बम प्लांट कर रखे हैं। मंगलवार सुबह भी सर्चिंग की गई थी। इसी दौरान DRG के एक जवान जोगा का पैर IED की चपेट में आ गया था, जिससे जोर का धमका हुआ। (IED Blast in Narayanpur)

वहीं सालातोंग में पिछले 3 दिनों में अलग-अलग IED ब्लास्ट में कुल 6 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक जवान शहीद हुआ। यहां 11 दिसंबर को IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें शुरुआत में 2 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। इन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। हालांकि बाद में पता चला था कि 2 और जवान घायल हैं। उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को एक और IED ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। बता दें कि नक्सली लगातार इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। (IED Blast in Narayanpur)

Related Articles

Back to top button