Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, सुकमा में नक्सलियों के बनाए गए स्मारक को किया गया ध्वस्त

Naxalite Memorial in Sukma: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:- नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा और बीजापुर इलाके में 11 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले  राज्य में नक्सल घटनाओें पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू हुए सर्चिंग अभियान को बड़ी सफलता मिली। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बीजापुर जिले के गट्टापल्ली में थाना कुटरू के पुलिस जवानों के द्वारा जनमिलिशिया सदस्य मिच्या लखमू को पकड़ा गया। मिच्या लखमू 15 मार्च 2007 को रानीबोदली कैम्प हमले में शामिल था। (Naxalite Memorial in Sukma)

   

7 दिसंबर 2009 को ग्राम टुंगेली के ग्रामीण माढ़वी दुलगो के हत्या में भी मिच्या लखमू शामिल रहा है। इसके खिलाफ थाना कुटरू में दो वारंट भी लंबित है। मिच्या लखमू को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है। बीते कुछ दिनों से बस्तर अंचल में नक्सली हमले में आयी तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की आपात बैठक लेकर इन घटनाओं की रोकथाम और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य में विशेषकर बस्तर अंचल में पुलिस और केन्द्रीय बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग का अभियान तेज कर दिया गया है। नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर उनकी धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया गया है। (Naxalite Memorial in Sukma)

 

Back to top button
error: Content is protected !!