Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय ने सभी जिलों के कलेक्टर्स की ली बैठक, कहा- प्रदेश में दिखना चाहिए कानून व्यवस्था का राज

CM Sai Took Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द ही इनका निर्माण किया जा सके। CM ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। CM साय ने राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण भी तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- कल दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री साय, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

उन्होंने कहा कि फौती, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन और नक्शा दुरूस्तीकरण जैसे कामों को लेकर जनता से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बिना किसी लेन-देन के लोगों के काम तेजी से होने चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालियों और गलियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन होते ही 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने और 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया बोनस की राशि देने का बड़ा फैसला लिया गया है। (CM Sai Took Meeting)

 

उन्होंने आवास के लिए पात्र सभी लोगों की सूची तत्काल तैयार करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। CM साय ने आगामी 25 दिसंबर को प्रदेश में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी CM अरुण साव ने कलेक्टरों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। प्रदेशवासियों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। शासन की हर योजना लोगों तक अच्छे तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग जनता के हित में करें। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से रूके हुए कार्यों पर विशेष ध्यान दें। (CM Sai Took Meeting)

उन्होंने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आप लोग नई ऊर्जा और उत्साह से काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा मैं करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार गठन के शुरुआती आठ दिनों में ही राज्य में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। शासन और प्रशासन को मिलकर इन फैसलों का लाभ लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के बाद 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाना है। वीर बाल दिवस के माध्यम से बच्चों में वीरता का भाव जगेगा। उन्होंने कलेक्टरों को इसकी तैयारी के निर्देश दिए। (CM Sai Took Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!