Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : जंगलों की कटाई की अनुमति कांग्रेस की सरकार ने दी थी : सीएम साय

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर रवाना हुए. रवानगी से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हसदेव बचाओ आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है. वहां जो भी हुआ है कांग्रेस की सरकार में उनकी अनुमति से हुआ है.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश के लिए रीढ़ की हड्डी: PCC चीफ दीपक बैज

मुख्यमंत्री ने दो साल का बकाया बोनस राशि जारी करने पर कहा बीजेपी के संस्थापक और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है. मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों से वादा किया था. 15 साल की सरकार में दो साल का बोनस नहीं दे पाए थे. आज लगभग 12 लाख किसानों को एक मुश्त बोनस उनके अकाउंट में ट्रांफर कर रहे हैं, यह बड़े हर्ष की बात है. (Chhattisgarh )

बता दें कि सरगुजा जिले में स्थित जैव विविधता संपन्न हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा पूर्व कांते बासन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है. जंगल बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और भाजपा सरकार पर उद्योगपति का पक्ष लेने का आरोप लगाया है. (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!