Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कल मनाया जाएगा वीर बाल दिवस, CM विष्णुदेव साय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Veer Baal Diwas 2023: छत्तीसगढ़ में 26 दिसंबर को यानी कल वीर बाल दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय राजधानी स्थित पहुना में साहसी बच्चों का सम्मान करेंगे। प्रदेश के सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- सुशासन दिवस पर पूरी हुई पीएम मोदी की गारंटी, किसानों के खातों में ट्रांसफर की 3700 करोड़ की बोनस राशि : विष्णुदेव साय

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान और मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया जा रहा है। (Veer Baal Diwas 2023)

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

वीर बाल दिवस के पहले 22 और 23 दिसंबर को माई भारत पोर्टल पर किशोर लड़कियों और लड़कों का पंजीकरण और गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड किया है। इस दौरान विकसित भारत के लिए शपथ लेने और वीर बाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को वीर बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गतिविधियों में NYK, NSS, NCC के वालेंटियर्स भी मोबिलाइजेशन में सहयोग कर रहे हैं। (Veer Baal Diwas 2023)

Back to top button
error: Content is protected !!