Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग लगभग तय, आज या कल हो सकता है विभागों का बंटवारा

Departments of Ministers: छत्तीसगढ़ में भाजपा का मंत्रिमंडल बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी भी बाकी है। जानकारी के मुताबिक आज या कल में मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि साय कैबिनेट में किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी  इसका आखिरी फैसला दिल्ली में होना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक CM, डिप्टी CM और मंत्रियों का विभाग तय हो चुका है। सिर्फ ऐलान बाकी है। 

यह भी पढ़ें:- नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजा रायगढ़, पढ़ें पूरी खबर

मंत्रियों के संभावित विभाग 

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शपथ ग्रहण के बाद ही दिल्ली चले गए थे। वहां अगले दिन 23 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सभी नेताओं के बीच काफी देर तक छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों के विभागों को लेकर भी बात हुई थी। विष्णुदेव साय सरकार में 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो गया है। इसमें 2 डिप्टी सीएम भी हैं। भाजपा अपनी सरकार को वन मैन शो की तरह लोगों के बीच प्रोजेक्ट नहीं होने देना चाहती है। ऐसे में सत्ता और ताकत का संतुलित बंटवारा विभागों में दिखेगा। (Departments of Ministers)

जल्द विभागों की घोषणा हो जाएगी: नेताम

चार पुराने नेताओं बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, दयालदास बघेल और राम विचार नेताम को मंत्रिमंडल में लिया गया है। बाकी सभी मंत्री पद के लिहाज से नए हैं। इसमें सबसे कम उम्र 31 साल की लक्ष्मी राजवाड़े भी हैं, जो पहली बार विधायक बनीं हैं। बाकी नेता संगठन में ही सक्रिय रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग बंटवारे में हो रही देरी को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आपसी गुटबाजी कांग्रेस में हो सकती है। भाजपा में इस तरह की बात नहीं होती है। बीजेपी कार्यकर्ता भाव से काम करती है। पद का दायित्व मिला है। जल्द डिपार्टमेंट की घोषणा हो जाएगी। (Departments of Ministers)

कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में भी यही स्थिति है। सभी घोषणा एक साथ होने की संभावना है। सरगुजा को मिले प्रतिनिधित्व को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि संभाग की सभी सीटें जनता ने भाजपा की झोली में रखा है। शीर्ष नेतृत्व ने भी सरगुजावासियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए तीन-तीन कैबिनेट मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री दिए हैं। वहीं विभाग का बंटवारा नहीं होने को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर तंज कस रही है। कांग्रेस का कहना है कि BJP सरकार का हर फैसला दिल्ली से हो रहा है। मंत्रियों के विभाग भी दिल्ली से पूछकर बांटा जाएगा। CM साय सिर्फ रिमोट कंट्रोल के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि भाजपा नेता इसे लेकर लगातार पलटवार भी कर रहे हैं। (Departments of Ministers)

Back to top button
error: Content is protected !!