Google Analytics —— Meta Pixel

जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश , भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना।

यह भी पढ़े :- बिलासपुर में बनेगा प्रदेश का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI ने दी मंजूरी, जल्‍द शुरु होगा निर्माण

मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!