Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने का दिया फॉर्मूला, जानिए क्या है GYAN ?

PM Modi on GYAN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक देश को विकसित बनाने का फॉर्मूला दिया है, जिसका नाम GYAN है, जिसमें G का मतलब गरीब, Y का मतलब युवा, A का मतलब अन्नदाता और N का मतलब नारी शक्ति है। PM मोदी ने कहा कि हम GYAN पर ध्यान देंगे। GYAN को सम्मान देंगे तो विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और देश के लोगों का यह मत है कि इस देश को ‘मिली-जुली सरकार’ नहीं चाहिए। ऐसी सरकारों की वजह से जो अस्थिरता आई, उसमें हम 30 साल बर्बाद कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- आज अयोध्या भेजा जाएगा छत्तीसगढ़ से 300 टन चावल, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी ने कहा कि लोग देख चुके हैं कि ऐसी सरकारों ने ठीक से शासन नहीं किया। तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार फैलाया। इसका नतीजा ये हुआ कि देश की सारी उम्मीदें और खुद पर भरोसा खत्म हो गया था और दुनिया के सामने देश की खराब छवि बनी थी। अब देश के लोगों की पसंद भारतीय जनता पार्टी है। PM मोदी ने विकसित भारत@2047 के बारे में बात करते हुए 1922 से 1947 के बीच के 25 साल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन 25 सालों के दौरान हर कोई देश के आजादी के आंदोलन में सहयोग करना चाहता था। आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश को विकसित बनाने के लिए आजादी के आंदोलन जैसी ही सकारात्मकता मैं लोगों में देखता हूं। यही ऊर्जा मुझे संचालित करती है। (PM Modi on GYAN)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक मैंने जो भी कुछ किया है, चाहे वह पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर किया हो, मुख्यमंत्री रहते हुए या पीएम के तौर पर, मैंने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है। हर फैसला जो मैंने लिया है, वह राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर लिया है। कोई भी नीति बनाते समय मैं कुछ भी इसलिए नहीं करता कि अच्छा लगे, बल्कि इसलिए करता हूं कि अच्छा हो। मैं देश को सबसे आगे रखता हूं इसलिए कड़े फैसले भी ले पाता हूं। PM मोदी ने कहा कि भारत की क्षमताएं अब खुल गई हैं और वैश्चिक मंचों पर भारत की मौजूदगी और भारत के सहयोग की मांग की जाती है। आज दुनिया की भी यही राय है कि ये भारत का समय है। उन्होंने कहा कि मैंने एक भाजपा कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और PM रहते हुए जो भी काम किया है उसमें हमेशा देश को सबसे आगे रखा है। (PM Modi on GYAN)

Back to top button
error: Content is protected !!