Google Analytics —— Meta Pixel

डीएम कार्यालय पर नेताजी को देख भड़की महिलाएं, तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश के बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने जैसे एक नेता जी को देखा उनपर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। जिसे देखकर मौजूद लोग चौंक गए। लोगों ने बीच बचाव किया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि नेता जी नौकरी और आवास के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं. यह नेताजी कोई आम नहीं युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार खरवार जी है. महिलाओं के साथ ही मौजूद भीड़ ने भागते हुए नेताजी को रोक लिया और महिलाओं ने थप्पड़ों की बारिश कर दी. आखिर ऐसा हुआ क्यों हुआ जानें इस खबर में…

महिलाओं का आरोप है कि कमलेश कई लोंगो से नौकरी और आवास के नाम पर लाखों रुपये ले चुका है. पर लोगों को न आवास मिला और न ही पैसा मिला. ऐसे में कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने जैसे ही कमलेश को देखा अपना पैसा मांगने लगी. कमलेश द्वारा बार-बार टाल मटोल करने पर महिलाओं ने आपा खो दिया और नेता जी की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से कमलेश को बचाते हुए अपने साथ सदर कोतवाली ले गई.

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का 7वां समन, CM को जगह और समय तय करने को कहा

सीमा खरवार में बताया कि यह शख्स केवल हम ही से नहीं यहां पर मौजूद इन तमाम महिलाओं को ठगने का काम किया है. किसी से 10 हजार, किसी से 20 हजार तो किसी किसी से लाखों रुपए लेकर भ्रमित करने का काम कर रहा है. आश्वासन के नाम पर किसी को नौकरी दिलाने की बात करता है तो किसी को आवास दिलाने की बात करता है. आज तक न किसी को नौकरी दिलाया न किसी को आवास. हम सभी को बहुत दिनों के बाद यह दिखाई दिया. हम लोगों ने अपना पैसा मांगा तो टाल मटोल करने लगा. इसलिए हम लोगों ने अपना आपा खो दिया.

Back to top button
error: Content is protected !!