Google Analytics —— Meta Pixel

दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी जिंदा जले

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आग लगने की घटना सामने आई है। एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की मौत आग में झुलसने की वजह से हो गई। फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसमें लोगों की फंसे होने के की जानकारी मिली। इलाके के लोग फैक्ट्री में फंसे अपने रिश्तेदारों को बचान की गुहार लगाने लगे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और वह राहत कार्य में जुटी। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। पहले जानकारी सामने आई कि पांच लोग इस फैक्ट्री के अंदर आग के बीच फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी के अंदर रविवार तड़के भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कहा, “छत्रपति संभाजी नगर के वालाज एमआईडीसी इलाके की रियल सनशाइन कंपनी में भीषण आग लग गई है और अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं।” वहीं, 6 लोगों के झुलसने की खबर पुलिस ने दी है। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आग बुझाने के लिए दो से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पुलिस मौजूद थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की जानकारी आई

आग लगने की घटना के तुरंत बाद कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि इमारत के अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए चार श्रमिकों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में की है। मजदूरों ने बताया कि रात में कंपनी बंद थी और जब आग लगी तो वे सो रहे थे। उन्होंने कहा, “जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 लोग थे। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन अन्य अभी भी अंदर फंस गए।”

Back to top button
error: Content is protected !!