Google Analytics —— Meta Pixel

गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : पहले समय में जब संयुक्त परिवार होते थे तब बड़े बुजुर्गों के जरिए बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलती रहती थी। लेकिन अब एकल परिवार के कारण मां-बाप के पास इतना समय ही नहीं होता है कि अपने बच्चों में सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार और ज्ञान की जानकारी दे सकें। ऐसे में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा और श्रीशिव पुराण कथा का आयोजन करके सनातन धर्म को आगे ले जाया जा सकता है।

ये संदेश धर्मस्य मंत्री मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान कही। अग्रवाल त्रिमूर्ति मंदिर मठपुरैना में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल हुए उन्होंने कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी का सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, तकलीफें सभी के जीवन में आती हैं लेकिन उनसे परेशान होने और डरने की जरूरत नहीं है। प्रभु श्री राम ने भी 14 साल वनवास में गुजारे। इस दौरान बहुत सी तकलीफों का सामना किया। लेकिन जब वापस अयोध्या लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनाकर लौटे।

यह भी पढ़े :- हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बच्चों की हत्या हो रही : प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा यह हिंदू जागरण का समय चल रहा है। अयोध्या में जन्म स्थान पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। काशी विश्वनाथ और महाकाल में भी कॉरिडोर बन गए हैं। जो हिंदू जागरण का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, जब हम परेशान होते है तब भगवान को याद करते हैं। लेकिन अगर हम भगवान को हमेशा याद करते रहेंगे तो हमारे जीवन में परेशानियां ही नहीं आएंगे।
उन्होंने लोगों से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहने की बात कही।

यह भी कहा कि गरीबों की चिंता करना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है, जो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल महाराजबंध में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह अमृत कथा में भी शामिल हुए और आचार्य पंडित आकाश मिश्र के श्रीमुख से ज्ञानमृत प्राप्त किया।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, भक्तों और कथा वाचकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!