सभी मंत्रियों के साथ साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, कई बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग बंटवारे के बाद आज (2 जनवरी) साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया था। इस कैबिनेट बैठक में भी प्रदेश सरकार बड़े फैसले ले सकती है। बैठक में प्रदेश सरकार PSC घोटाले की जांच CBI से करवाने के मामले में निर्णय ले सकती है। धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ने का फैसला हो सकता है। कुछ नई योजनाओं का ऐलान भी संभव माना जा रहा है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के आम लोगों को अयोध्या दर्शन करने का चुनावी वादा किया था इसे लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को हुई 6 महीने की जेल, जानें पूरा मामला?



