Google Analytics —— Meta Pixel

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, 9 घंटे की रेस्क्यू के बाद मौत

Angel Died in Borewell: देशभर में खुले बोरवेल में गिरने के हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला गुजरात के द्वारका का है, जहां रण गांव में 1 जनवरी को ढाई साल की बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई, जिसने रेस्क्यू के बाद दम तोड़ दिया। बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में करीब 30 से 35 फीट नीचे फंसी थी। NDRF ने रात 9:48 बजे बच्ची को बाहर निकाला। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को रात में करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की पहचान एंजल शाखरा के रूप में की गई। बच्ची सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब खेलने के दौरान बोरवेल में गिरी थी।

यह भी पढ़ें:- सभी मंत्रियों के साथ साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, कई बड़े फैसले ले सकती है सरकार

बच्ची को बचाने के लिए NDRF और आर्मी की टीम ने कमान संभाली थी। बोरवेल के अंदर बच्ची को पाइप की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा था। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम ने बताया कि बच्ची पहले 30 से 35 फीट की गहराई में थी। पहले स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू की कोशिश की गई। करीब तीन घंटे में उसे 10 फीट ऊपर खींचा गया। NDRF की टीम रात करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान बीच-बीच में बच्ची की आवाज सुनाई दे रही थी। बोरवेल से निकालने के लिए उसके हाथ को रस्सी से बांध दिया गया था। बोरवेल के पास खुदाई भी की गई थी। हालांकि जब उसे निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थी। (Angel Died in Borewell)

3 जून 2023 को रोशनी की हुई थी मौत

गुजरात के जामनगर में 3 जून 2023 को ढाई साल की रोशनी की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी। वह करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में 20 फीट नीचे फंसी थी। बच्ची को बचाने के लिए सेना, फायर ब्रिगेड, NDRF और मेडिकल की टीमों ने 21 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। वहीं मध्यप्रदेश में खुले बोरवेल बच्चों के लिए मौत का कुआं बनता जा रहा है। दरअसल, 12 दिसंबर 2023 को अलीराजपुर जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को नहीं बचाया जा सका। वहीं 5 दिसंबर 2023 को राजगढ़ में दो साल की माही 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। नौ घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।  जुलाई 2023 में विदिशा में ही दो साल की अस्मिता 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। (Angel Died in Borewell)

मार्च 2023 में विदिशा में लोकेश की गई थी जान

आठ घंटे बाद उसका भी शव ही निकाला जा सका। जून 2023 में सीहोर जिले में ढाई साल की सृष्टि 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। 51 घंटे बाद उसे निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मार्च 2023 में विदिशा में सात साल का लोकेश 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 24 घंटे बाद जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। फरवरी 2023 में दमोह में सात साल का प्रिंस 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिसंबर 2022 में बैतूल में छह साल का तन्मय 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 48 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद उसे बाहर तो निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। (Angel Died in Borewell)

Back to top button
error: Content is protected !!