Google Analytics —— Meta Pixel

सभी मंत्रियों के साथ साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, कई बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग बंटवारे के बाद आज (2 जनवरी) साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया था। इस कैबिनेट बैठक में भी प्रदेश सरकार बड़े फैसले ले सकती है। बैठक में प्रदेश सरकार PSC घोटाले की जांच CBI से करवाने के मामले में निर्णय ले सकती है। धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ने का फैसला हो सकता है। कुछ नई योजनाओं का ऐलान भी संभव माना जा रहा है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के आम लोगों को अयोध्या दर्शन करने का चुनावी वादा किया था इसे लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को हुई 6 महीने की जेल, जानें पूरा मामला?

कैबिनेट बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि मंत्रियों को उनके विभाग से परिचय कराते हुए उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में मंत्री परिषद के मंत्रणा और परामर्श पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा सरकार के फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा राजिम पुन्नी मेला के नाम परिवर्तन को लेकर भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। CM साय मंत्रियों को मोदी के गारंटी के तहत योजनाओं और उनके विभागों के द्वारा किस तरह उन्हें लागू किया जाए इस बारे में चर्चा करेंगे। CM के अलावा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत प्रमुख सचिव और विभागों के सचिव भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। (Sai Cabinet Meeting)
Back to top button
error: Content is protected !!