Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों की कायराना करतूत, फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत, मां और 2 DRG जवान घायल

Naxalite Attack in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, सोमवार को क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ये क्रॉस फायरिंग हुई। वहीं बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगी है। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल हुए हैं। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पुलिस बल के साथ ASP मौके पर पहुंचे हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चंद्रन्ना समेत कुछ और नक्सली घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, 9 घंटे की रेस्क्यू के बाद मौत

ASP वैभव बैंकर ने कहा कि शाम के 5 बजे के करीब जवानों और नक्सली के बीच मुतवंडी के जंगलों में मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में गांव की मासूम बच्ची की मौत होने की खबर मिली है। वहीं मां को भी गोली लगी, जिसके बाद उसकी सहायता के लिए टीम भेजी गई और उसका इलाज कराया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस का सर्चिंग अभियान भी जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से नक्सली घटनाएं बढ़ गई है। पिछले 1-2 महीने से कई नक्सल वारदात हुई है। पिछले रविवार को ही दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को ढेर किया गया था। जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि डब्बाकुन्ना इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा से DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। (Naxalite Attack in Bijapur)

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ी घटनाएं

जवान डब्बाकुन्ना के जंगल में पहुंचे तो वहां नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 40 से 45 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। सर्च ऑपरेशन में जवानों ने तीनों वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए थे। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि तीनों वर्दीधारी नक्सली निहत्थे थे, जिन्हें जवानों ने गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली दोनों तरफ से चली थी, जिसमें जवानों ने तीनों नक्सलियों को मार गिराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबरें आए दिन सामने आती रहती है, जिसमें कई बार जवानों को भारी नुकसान होता है। हालांकि जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। (Naxalite Attack in Bijapur)

Back to top button
error: Content is protected !!