Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सल इलाके में तैनात CAF जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात CAF के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जवान को गंभीर हालत में कोंडगांव जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- शरद गुट के NCP विधायक का विवादित बयान, कहा- भगवान राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे…

जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव जिले कुधूर कैंप का है, जहां सीएएफ के 5 वी बटालियन के एफ कंपनी में पदस्थ सीएएफ के जवान वीरेंद्र कुमार चिंडा ने अपने सर्विस बंदूक से खुद गोली मार लिया,बताया जा रहा है कि गोली जवान के पेट में लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!