Google Analytics —— Meta Pixel

स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Minister Brijmohan Agarwal) शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है। खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में एक अलग ही स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों को फिर मिलेगा खाना, मिड डे मील योजना के तहत 76 करोड़ रुपए जारी

ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेमों तक में भारत ने अपना झंडा गाड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है उसके लिए उचित प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी काम किया गया। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा हुई। लेकिन अब फिर से छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। उसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी। (Minister Brijmohan Agarwal)

इस मौके पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Minister Brijmohan Agarwal) ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। 

प्रतियोगिता का आयोजन मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल ने किया था। जिसमे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद चुन्नी लाल साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक मती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मेघ खेल एवं युवा संगठन आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!