Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय, डिप्टी CM साव और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Chief Justice Meet CM: नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास और कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन समेत भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस.  सुब्रमण्यम और विधि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- इसरो ने फिर रचा इतिहास, लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचा आदित्य-L1

बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति से पहले जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्त थे। उन्होंने 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री ली। इसके बाद 8 सितंबर 1990 को अधिवक्ता के रूप में वकालत की शुरुआत की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हुए उन्हें क्रिमिनल और सिविल मैटर में दक्षता हासिल हुई। रमेश कुमार सिन्हा 21 सालों की वकालत के बाद बार कोटे से 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। (Chief Justice Meet CM)

लगभग 2 साल बाद 6 अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में काम शुरू किया। वे प्रशासनिक आयोग लखनऊ के सदस्य पद पर भी रहे हैं। इसके बाद 18 जनवरी 2021 को इलाहाबाद से लखनऊ में न्यायाधीश के रूप में शामिल हुए और 20 अक्टूबर 2021 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति तक इलाहाबाद, लखनऊ में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में लगभग 1 लाख 34 हजार 200 मामलों का फैसला किया। 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 4 सितंबर 2026 है। (Chief Justice Meet CM)

Back to top button
error: Content is protected !!