बंगाल में होगा अब बड़ा एक्शन, कोलकाता पहुंचे ED डायरेक्टर राहुल नवीन

ED Attacked in Bengal : पिछले दिनों बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले की घटना के बाद केंद्रीय एजेंसी के निदेशक राहुल नवीन सोमवार रात कोलकाता पहुंचे हैं। राहुल मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को ढूंढने के लिए नया फैसला हो सकता है।
यह भी पढ़े :- CG BREAKING : IAS बसवराजू की बढ़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के सचिव नियुक्त
बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को ढूंढने के लिए नया फैसला हो सकता है। तलाशी के दौरान ही ईडी (ED Attacked in Bengal) की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें तीन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बता दें कि शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो ईडी पर हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड के बांग्लादेश फरार होने की आशंका है। तलाशी के लिए पहुंचे अधिकरियों पर भीड़ ने हमले किए थे वहीं, एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था।
केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को बयान जारी कर पुलिस की भूमिका की कड़ी आलोचना की है। एजेंसी (ED Attacked in Bengal) ने कहा कि राज्य पुलिस ने संदेशखाली में हुई घटना में केवल जमानती और गैर-अनुसूचित अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की है तथा उसे शिकायत की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। ईडी ने कहा कि बनगांव में टीएमसी नेता शंकर आढ्य के घर छापेमारी के बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के बाद भी अधिकारियों को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। भीड़ ने एजेंसी के वाहनों पर पथराव किए।



