Google Analytics —— Meta Pixel

आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, 174 करोड़ के विकासकार्यों की देंगे सौगात

CM Sai Balod Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (17 जनवरी) बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे, जो गुंडरदेही में आयोजित समारोह में 174 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत के 74 विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान CM साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय गुंडरदेही पहुंचने के बाद सबसे पहले जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे, 111 करोड़ 75 लाख मीट्रिक की हुई खरीदी

CM जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को रामचरित मानस की प्रति भेंट कर रामचरित मानस के पठन-पाठन और जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मंडलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। (CM Sai Balod Tour)

डिप्टी CM अरुण साव करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

इस दौरान मुख्यमंत्री साय 05 रामायण मंडलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके बाद हटरी पारा गुंडरदेही में स्थित चंडी मंदिर और राम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुंचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। वहीं डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगरीय प्रशासन और विकास विकास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की गई है। (CM Sai Balod Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!