Google Analytics —— Meta Pixel

जानलेवा हुआ जल्लीकट्टू: प्रतियोगिता के दौरान सांड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला, 40 घायल

Jallikattu : दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विवादास्पद खेल प्रतियोगिता जल्लीकट्‌टू एक फिर बार जानलेवा साबित हो रही है. आज शिवगंगा में सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए.

इन दिनों राज्य में कई स्थानों पर जल्लीकट्‌टू (Jallikattu ) के कार्यक्रम हो रहे हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्राति के अवसर पर शुरू हुआ था. मदुरै के अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में पहले ही दिन 45 लोगों को चोटें आई थीं. जिनमें दो पुलिस कर्मी भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली और नागपुर से फाइनल होता है साय सरकार का एजेंडा: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

न्यूज एजेंसी ANI ने शिवगंगा में हुए सिरावायल मंजूविरट्टू (Jallikattu ) कार्यक्रम की एक वीडियो साझा की..जिसमें आप देख सकते हैं कि ​कितनी बड़ी संख्या में लोग सांडों के लेकर मैदान में एकत्रित हुए. बताया जा रहा है कि इसी आयोजन में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं.

इससे पहले एक वीडियो में दिख रहा था कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग तमाशा देख रहे हैं और दर्जना लोग एक सांड को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यह दरअसल तमिलनाडु में एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है..जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. हालांकि, बाद में इस पर रोक लगाने का आदेश वापस लेना पड़ा.

Back to top button
error: Content is protected !!