Google Analytics —— Meta Pixel

जल जीवन मिशन के 234 कार्य निरस्त, समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर क्रेडा ने लिया एक्शन

Creda Took Action: छत्तीसगढ़ में क्रेडा ने समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर जल जीवन मिशन के 234 कामों को निरस्त कर दिया है। दरअसल, क्रेडा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा जोनल कार्यालय रायपुर अंतर्गत जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित और क्रियान्वित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाइट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य को समय-सीमा में पूरा न कर पाने के कारण 12 इकाइयों के 234 कार्य निरस्त किए गए और सभी स्थापनाकर्ता इकाइयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस समारोह: राज्यपाल हरिचंदन रायपुर और CM साय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

राज्य में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, ऑनग्रिड, ऑफग्रिड सोलर पॉवर प्लांट और संचालन, संधारण के अंतर्गत स्थापित और स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्तापूर्वक स्थापना सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण सेल का गठन किया गया। क्रेडा के बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों और स्थापनाकर्ता इकाइयों को कतिपय कारणों से अकार्यशील सौर संयंत्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधार कर कार्यशील करने के निर्देश दिए गए, ताकि हितग्राहियों को सौर संयंत्रों का पूरा लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख, जोनल और क्षेत्रीय कार्यालय के अभियंता और संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई उपस्थित थे। (Creda Took Action)

सरकार के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आता है क्रेडा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा योजनाओं अंतर्गत कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई और जिन स्थापनाकर्ता इकाई द्वारा संयंत्रों की स्थापना में विलम्ब किया जा रहा है उनसे विलम्ब के कारणों की समीक्षा की गई। कुछ इकाइयों द्वारा परियोनाओं की क्रियान्वयन में फील्ड में आ रही कठिनाइयों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा को अवगत कराया गया, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा क्रेडा के जिला प्रभारियों को तत्काल संबंधित विभागों से समन्वय कर फील्ड मे आ रही कठिनाइयों को दूर करने के संबंध में निर्देश दिए गए। क्रेडा का पूरा नाम छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण है, जो छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग का उपक्रम है। (Creda Took Action)

Back to top button
error: Content is protected !!