Google Analytics —— Meta Pixel

शोभा यात्रा के बाद बड़ा हादसा: DJ में करंट उतरा, 9 बच्चे झुलसे

Shobhayatra Accident : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर देश भर में लोगों ने जश्न मनाया। कई स्थानों पर शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसी क्रम में अमेठी में भी शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यहां शोभा यात्रा के बाद लौट रहा डीजे हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। इसके चलते डीजे में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट की चपेट में आने से 9 बच्चे झुलस गए।

यह भी पढ़े :- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया, बोले- कल जो देखा वो वर्षों तक याद रहेगा

जिले के संग्राम पुर थाना क्षेत्र के दुरई के पुरवा के पास शोभा यात्रा से वापस आ रहा डीजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिसमे सवार नौ बच्चे झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। झुलसे हुए सभी लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। अन्य झुलसे हुए लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। (Shobhayatra Accident)

हादसे में प्रदीप सिंह सुत फतेबहादुर निवासी करनाई पुर, आशीष सुत रमेश निवासी शिवपुरी, सिद्धार्थ सिंह सुत शिवकुमार निवासी शिवपुर, सुधाकर सिंह सुत गुलाब सिंह, रोहन सुत राजकरन, दर्शन सुत रामेश्वर, नंदन सुत राम सजीवन निवासी रानीपुर, सूरज सुत राजेश निवासी शिवपुर, निखिल सुत सुरेश पूरे पारस शुभम सुत राजकरन निवासी करनाई पुर है। वहीं नंदन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। (Shobhayatra Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!