Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : वेतन नहीं मिलने पर फूंटा ग़ुस्सा, नगर पालिका में कर्मचारियों ने जड़ा ताला

Chhattisgarh : कवर्धा नगर पालिका कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने नगर पालिका में ताला जड़ दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला। जिसको लेकर कई दफा संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर वेतन भुगतान की मांग कर चुके हैं लेकिन कर्मचारियों अब तक वेतन नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़े :- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया, बोले- कल जो देखा वो वर्षों तक याद रहेगा

गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने तीन माह पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसकेे बाद अब तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है।ं पालिका में 19 कांग्रेस के पार्षद हैं लेकिन अब तक नगर पालिका के उपाध्यक्ष को भी अध्यक्ष का प्रभार नहीं दिया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है। (Chhattisgarh )

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नगर की व्यवस्था भी चरमरा गई है। कर्मचारी नाराज होकर काम करना बंद कर दिये हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जायेगा तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।

सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र सौंपने के बाद से शासन स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए अनुमति प्रदान किए जाने शासन को पत्र लिखा गया है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!