Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Delhi Fire News: दिल्ली के शाहदरा राम नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। शाहदरा DCP सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि घर में फंसे 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वे बेहोश थे। बाद में इनमें से 4 को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक घर में रखी रबर सामग्री जैसे वाइपर और रबर काटने वाली मशीन में आग लगी थी।

यह भी पढ़ें:- ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत को मिला फ्रांस का साथ, मैक्रों ने किया समर्थन का ऐलान

इधर, छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ऑटो में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 8 लोगों की  हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हुई है। जगदलपुर नंबर की स्कार्पियो ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिगुमा से करीब 4 किमी पहले बीजापुर गांव के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। (Delhi Fire News)

स्कार्पियो ने ऑटो और एक अन्य बाइक सवार को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार के पटना में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग सड़क किनारे गाड़ी ठीक करवा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। (Delhi Fire News)

Back to top button
error: Content is protected !!