Google Analytics —— Meta Pixel

कल ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे PM नरेंद्र मोदी, सभी न्यूज चैनलों पर होगा सीधी प्रसारण

Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- योग्य प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी BJP: डिप्टी CM अरुण साव

मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी न्यूज चौनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाइव, यूट्यूब चौनल और MyGov.in पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। (Pariksha Pe Charcha 2024)

राज्य से बीते साल 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की। साथ ही 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस साल कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है। राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली के लिए चयन किया गया है।
परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह सालों में 102 गुनी बढ़कर इस साल 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है। (Pariksha Pe Charcha 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!