Google Analytics —— Meta Pixel

जब CM साय ने मांदर की थाप में किया कर्मा नृत्य, कहा- सुग्घर हे…

CM Did Karma Dance: मांदर की थाप, आकर्षक वेशभूषा और आदिवासी लोक नृर्तकों की लयबद्धता भला किसको आकर्षित नहीं करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अपने आप को नहीं रोक सके और अपने गृहग्राम बगिया में कर्मा दलों के आग्रह पर सपत्निक शामिल होकर नृत्य किया। एक मंझे लोक कलाकार की तरह नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री साय को देखकर जनमानस को सुखद अनुभूति हो रही थी कि उनमें आदिवासी संस्कृति के प्रति वहीं आदर भाव और सम्मान है। जशपुर अंचल समेत पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मा नृत्य सुप्रसिद्ध है। यह आदिवासी समाज का प्रमुख नृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के बाद करमवृक्ष की शाखा को घर के आंगन या चौगान में रोपित किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- आज जशपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दूसरे दिन कुल देवता को नवान्न समर्पित करने के बाद ही उसका उपभोग शुरू होता है। कर्मा नृत्य नई फसल आने की खुशी में किया जाता है। CM साय जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए। एक प्रश्न के जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। हम सभी को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले के ट्रक ड्राइवर का एम्स दिल्ली में इलाज कराया है। उसके पेट में ट्यूमर था, इलाज के बाद वह स्वास्थ्य होकर वापस आया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सहयोग लेकर जरूरतमंद लोगों का इलाज ज्यादा से ज्यादा कराया। PM नरेंद्र मोदी की मदद से प्रधानमंत्री सहायता कोष से भी इलाज कराया गया। (CM Did Karma Dance)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे अपने अतित को भूले नहीं है। पक्का मकान होने पर पुराने मकान को तोड़ा नहीं है। उसे संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खेल नहीं पाया, लेकिन हॉकी, फुटबॉल खेला, उन्होंने कहा कि जशपुर में धनुर्विद्या (निशानेबाजी) को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी खेती में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमने समर्थन मूल्य पर 144 लाख मीट्रिक टन धान की ऐतिहासिक खरीदी की है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से जल्द दी जाएगी। खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई के साधनों का भरपूर उपयोग किया जाएगा। (CM Did Karma Dance)

सभी क्षेत्रों का विकास होगा: CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बनने के एक महीने में ही CGPSC में भर्ती के शिकायत के मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई है। वनोपज का आदिवासी भाइयों को कैसे लाभ मिले इसके लिए भी उनकी आर्थिक स्थिति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पूरा छत्तीसगढ़ रामललामय हो गया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं स्वयं शिवरीनारायण जाकर कार्यक्रम से ऑनलाइन शामिल हुआ। (CM Did Karma Dance)

Back to top button
error: Content is protected !!