Google Analytics —— Meta Pixel

ONLINE GAMES : ऑनलाइन गेम में हारने के बाद युवक ने अपना गला काटा, ये है पूरा मामला

ONLINE GAMES : ओडिशा में ऑनलाइन गेम में हारने के बाद 24 वर्षीय एक युवक ने ब्लेड से अपना गला कथित तौर पर रेत लिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जरपाड़ा थाना क्षेत्र के जेरेंग गांव में हुई.

बताया गया कि सौम्य रंजन नायक नाम के व्यक्ति का कटक के एक अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नायक मोबाइल फोन पर एक गेम खेल रहा था जिसमें वह तीन बार हार गया, जिसके बाद उसने अपना गला रेत लिया. (ONLINE GAMES)

यह भी पढ़ें:- मेरे ऊपर लगे आरोप साबित कर हुए तो मैं नंगा होकर नाचूंगा : YouTuber एल्विश यादव

इस मामले के बाद से ही युवक के परिजन काफी उदास हैं और बेटे को अच्छा इलाज देने की हसंभव कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों में छोटे बच्चों के ऑनलाइन गेम्स (ONLINE GAMES) के दौरान छत से कूदने के कई मामले सामने आए थे.

Back to top button
error: Content is protected !!