Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

रायपुर : छत्तीगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, पूर्व आबकारी मंत्री एवं कांग्रेस नेता कवासी लखमा को दिल का दौरा पड़ा है। विधायक लखमा को इलाज के लिए एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े :- PM मोदी ने भिलाई IIT को किया राष्ट्र को समर्पित, CM साय ने जताया आभार

बताया जा रहा है कि, कवासी लखमा नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डाक्टरों के मुताबिक माइनर अटैक है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनसे मिलने पहुंचे हैं।

डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बस्तर के विधायक विक्रम मंडावी भी उनसे मिलने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में ही कवासी लखमा ने बैचेनी और घबराहट के साथ पसीने आने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत रायपुर अस्पताल में भर्ती गया। फिलहाल डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!