Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने किया सम्मानित

National Award to Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवॉर्ड 2024’ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘आउटस्टैंडिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट’ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री विष्णु व साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार को प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:- साय सरकार ने की नई व्यवस्था, रामलला के दर्शन के लिए अब पति-पत्नी जा सकेंगे अयोध्या

कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा एक दशक से भी ज्यादा समय से जैव ईंधन और जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और  हितग्राहियों को जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली उत्पादन और ग्रिड में समायोजन जैसे कई सफल अनुसंधान और विकास कार्य किया है। प्राधिकरण को अपने सफल प्रयोगों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों देखते हुए ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवॉर्ड 2024’ पुरस्कार दिया गया है। (National Award to Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!