Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Road accident in Tilda: सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज 24- रायपुर जिले के खरोरा में तिल्दा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। दरअसल, ताराशिव गांव के पास सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला अपने निजी काम से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की पहचान कर पाना मुश्किल था। दरअसल, ट्रक टक्कर के बाद महिला के शव को लगभग 15 मीटर तक घसीटते ले गई थी।

यह भी पढ़ें:- New Criminal Laws : बदलेगा देश का क़ानून, तीन नए क्रिमिनल लॉ 1 जुलाई से होंगे लागू, मॉब लिंचिंग-नाबालिग से गैंगरेप पर मिलेगी फांसी

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी जगह पर एक नाबालिग की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने उस समय भी अडानी की कंपनी से रोड ब्रेकर बनाने की मांग की थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। इस पर अभी तक अमल नहीं हुआ है, जिसके चलते उसी जगह पर फिर हादसा हो गया, जिसे लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम करते हुए सरपंच और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जल्द ही ब्रेकर बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मुख्य मार्ग पर दो और ब्रेकर नहीं बन जाता और मृत महिला के परिवारवालों को उचित न्याय न मिलता, तब तक वे डटे रहेंगे। (Road accident in Tilda)

Road accident in Tilda

प्रदर्शनकारियों को समझाइश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके को इंडस्ट्रियल एरिया घोषित किया जा चुका है, लेकिन मैनेजमेंट के नाम पर सब शून्य है।ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण, सरपंच और मृतक के परिजन मुख्य मार्ग पर डटे हुए हैं, जिसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जो ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है। साथ ही रास्ता खुलवाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी और ओवर स्पीड है। लोग जल्दबाजी के चक्कर में सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं। (Road accident in Tilda)

Back to top button
error: Content is protected !!