तेलंगाना अविलंब निकलना था, फिर भी दूर से आए अतिथियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया समय

Simplicity of CM Sai: भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का मतलब ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह ही दिल्ली से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना के दौरे पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं।
यह भी पढ़ें:- CM साय ने तेलंगाना के सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बस्तर के राजा भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री स्वयं जशपुर जिले से हैं और जानते हैं कि यह इलाका राजधानी से दूर है और लंबी यात्रा करके सभी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मन में अतिथि देवो भवः का यही भाव आया होगा और उन्होंने तत्काल सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात करने की हामी भरी। चूंकि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं और आज के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपनों से मिलने की मुख्यमंत्री की आतुरता ने इस मौके को और खास बना दिया। जशपुर जिले के दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और बस्तर के राजा कमलचंद्र भंजदेव भी उपस्थित थे। (Simplicity of CM Sai)
बेहद साधारण से दिख रहे ये लोग मेरे बेहद अपने हैं। ये उन लोगों में से हैं जिन्होंने मुझे वह बनाया जैसा आप मुझे जानते हैं।
मेरे विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के दुलदुला ब्लॉक के 39 गांव से आए इन प्रतिनिधियों का मुझसे अत्यंत आत्मीय लगाव है। इस कदर आत्मीयता कि इन्होंने चुनाव के पूर्व… pic.twitter.com/BBWBPUFEwm
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 25, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सभी ग्रामीणों का धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग आते हैं, तो ऐसा लगता है परिवार का कोई आया है। आप लोगों के असीम स्नेह का हमेशा ऋणी रहूंगा। आप लोगों के स्नेह से मेरी ऊर्जा बढ़ती है और मैं अपनी जिम्मेदारियां के प्रति दृढ़ संकल्पित हो जाता हूं। मेरी कोशिश है कि प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए अनवरत काम करता रहूं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जल्द ही आप सभी से वापस मुलाकात होगी। दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यवहार हमेशा ही सरल, सहज और आत्मीय रहा है। हमने उन्हें हमेशा अपने सुख-दुख के साझेदार के रूप देखा है। अपनी बातें उनके सामने रखते आए है। (Simplicity of CM Sai)
प्रदेश के मुखिया के मन में अपनी जनता के लिए कितना स्नेह है, सब जानते हैं। आज एक बार फिर उनके स्नेह ने लोगों का दिल जीत लिया।
जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े थे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आज तय कार्यक्रम के अनुरूप तेलंगाना… pic.twitter.com/kJkDdpxu0G
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 25, 2024
CM साय से मिलने में हमें कभी संकोच नहीं हुआ और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे उतनी ही आत्मीयता से हमसे मिले, हालचाल पूछा, क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और बोले आप सभी से जल्द ही मिलूंगा। ग्रामीणों ने बताया कि हम पहुना गेट में खड़े थे और उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन जब पता चला कि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे राज्य से बाहर जा रहे है, तो हमें लगा कि शायद उनसे मुलाकात नहीं हो पाएगी। इसी बीच जानकारी मिली कि उन्होंने हमें तत्काल बुलाया है। हम अपने मुखिया से मिले और हमेशा की तरह वही आत्मीयता, वही व्यवहार देखकर सभी बड़े खुश हुए। उन्होंने बताया कि हम अपने मुखिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। इस मौके पर जशपुर जिले के दुलदुला से आए गणेश मिश्रा, लखन राम, नीलाम्बर राम, जगदीश सिंह, रंजीत सिंह, देवनारायण सिंह, पंतू राम, प्रेम कुमार यादव, भागीरथी सिंह, शिव कुमार राम समेत ग्रामीण उपस्थित थे। (Simplicity of CM Sai)



