महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी, ऐसे जानें आवेदन की स्थिति

Mahtari Vandan Yojana Update: महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी देने की सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी की जा चुकी है। इनका प्रकाशन आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:- समाज को भय मुक्त बनाने के लिए अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूरी: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
बता दें कि 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 03 लाख 13 हजार 379, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 88 हजार 939, बलरामपुर में 02 लाख 11 हजार 985 महिलाओं ने आवेदन की है। इसी तरह बलौदाबाजार में 03 लाख 49 हजार 681, कोण्डागांव 01 लाख 36 हजार 680, कवर्धा 02 लाख 54 हजार 876, सूरजपुर में 02 लाख 14 हजार 567, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 95 हजार 89, गरियाबंद में 01 लाख 94 हजार 662, बेमेतरा में 02 लाख 63 हजार 711, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 89 हजार 163, रायपुर से 05 लाख 63 हजार 413, राजनांदगांव से 02 लाख 58 हजार 198, सक्ती से 02 लाख 11 हजार 282 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन किया था। (Mahtari Vandan Yojana Update)
जिलेवार प्राप्त आवेदन
वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 1लाख 14 हजार 713, मुंगेली से 02 लाख 52 हजार 46, बालोद से 02 लाख 57 हजार 68, दंतेवाड़ा से 56 हजार 636, धमतरी से 2 लाख 73 हजार 19, जशपुर से 02 लाख 29 हजार 631, कोरबा से 03 लाख 8 हजार 363, कांकेर से 02 लाख 47 हजार 109, बस्तर से 01 लाख 90 हजार 357, दुर्ग में 04 लाख 21 हजार 701, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 01 लाख 05 हजार 844, बिलासपुर से 04 लाख 12 हजार 716, सरगुजा से 02 लाख 39 हजार 129, कोरिया से 61 हजार 907, सुकमा से 52 हजार 324, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 95 हजार 982, महासमुंद से 03 लाख 46 हजार 953, नारायणपुर से 27 हजार 503 और बीजापुर जिले से 35 हजार 465 महिलाओं से आवेदन प्राप्त हुए थे। (Mahtari Vandan Yojana Update)



